Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025: महिलाओं को दो हिस्सों में मिलेगी लाभ राशि

Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025: दिल्ली राज्य सरकार द्वारा हाल ही में Mahila Samriddhi Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि प्रदेश की कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकारी सभी उचित और योग के लाभार्थी महिलाओं को 2500 रुपए की मासिक सहायता प्रदान करने वाली है। हालांकि इस योजना की शुरुआत दिल्ली इलेक्शन के पश्चात ही की जाने वाली थी परंतु अब तक इस योजना के अंतर्गत किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में किस्तों का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

जैसा कि हमने बताया दिल्ली राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए Mahila Samriddhi Yojana का गठन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला के खाते में 2500 रुपए की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। परंतु अब इस योजना में विशेष संशोधन किया गया है इस योजना के अंतर्गत महिला को 2500 रुपए की मासिक सहायता एक ही साथ नहीं दी जाएगी बल्कि इसे दो भागों में विभाजित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थी को फाइनेंशियल एजुकेशन भी प्रोवाइड की जाएगी जिसके चलते इस राशि का एक हिस्सा उन्हें रोजाना के खर्चे के लिए दिया जाएगा वहीं दूसरा हिस्सा निवेश के रूप में महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025
Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025

दो भागों में होगा लाभ राशि का ट्रांसफर

दिल्ली की Mahila Samriddhi Yojana के अंतर्गत राज्य सरकार भुगतान संरचना में बदलाव करने वाली है जिसके अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते में ₹2500 की राशि ट्रांसफर करने की जगह पर सरकार इस राशि का एक भाग डिजिटल मुद्रा वॉलेट में जमा करेगी जिसका उपयोग महिलाएं रोजर्रा के खर्चे के लिए कर सकते हैं। वहीं दूसरी शेष राशि रिकरिंग डिपॉजिट के रूप में खाते में जमा की जाएगी जिसको बचत खाते के रूप में संचालित किया जाएगा और इस पर महिलाओं को ब्याज भी मिलेगा । इस महत्वपूर्ण कदम की वजह से प्रदेश की महिलाओं में वित्तीय जागरूकता तो आएगी ही साथ ही उनके भविष्य की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

बता दें दिल्ली राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत स्थिरता लाने की भी बात कही है ताकि दिल्ली राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को न केवल शिक्षा ,विवाह ,लघु उद्योग जैसे लक्ष्य की पूर्ति करने में मदद की जाएगी बल्कि इस योजना की वजह से महिलाओं को भविष्य में भी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए दिल्ली राज्य सरकार रिकरिंग डिपॉजिट खातों को खोलने पर विचार कर रही है हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परंतु उम्मीद की जा रही है कि सरकार के इसी कदम के आधार पर निर्णय लेगी और गरीबी रेखा से नीचे और अंत्योदय परिवार की महिलाओं को इस प्रकार आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

PM Matru Vandana Yojana 2025 Apply Online: Pregnant Mother Get ₹11000/-, Check All Details Here!

PM Vishwakarma Yojana 2025: Participants will receive a grant of ₹ 15,000 for toolkit support | Apply Now

दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2025

  • दिल्ली राज्य सरकार द्वारा महिला समृद्धि योना का संचालन किया जा रहा है।
  • इस योजना की घोषणा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी जिसको आगे बढ़ते हुए भाजपा सरकार इस योजना को महिलाओं के लिए संचालित कर रही है।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह 2500 रुपए देने का वादा किया गया है जिसको देखते हुए जल्द ही वितरण प्रक्रिया भी आरंभ की जाएगी।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना के पात्रता मापदंड

दिल्ली मुख्यमंत्री Mahila Samriddhi Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन को निम्नलिखित पात्रता मापदंड सुनिश्चित करने होंगे।

  • आवेदक दिल्ली राज्य की मुख्य निवासी होनी जरूरी है आवेदन की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच में आवश्यक है ।
  • आवेदक बीपीएल या अंत्योदय श्रेणी से होनी जरूरी है।
  •  आवेदक के पास में दिल्ली राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया वैध राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है।
  •  इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से केव एक ही सदस्य को लाभ दिया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिला किसी भी प्रकार के रोजगार में संलग्न नहीं होनी चाहिए और आवेदनकर्ता के परिवार से कोई भी संवैधानिक पदों पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।

LIC Bima Sakhi Yojna 2025: जानिए महिलाएं कैसे करें इस योजना में आवेदन और प्रतिमाह ₹7000 कमा सकती है

PM Awas Yojana Online Survey 2025: जाने पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने किया बजट आंबटन

बता दे दिल्ली राज्य सरकार द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री Mahila Samriddhi Yojana हेतु 5100 करोड रुपए का बजट भी आंबटित कर दिया गया है और इस बजट के आधार पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटरनेशनल वूमेंस डे पर जरूरतमंद महिलाओं के खाते में लाभ राशि के ट्रांसफर की भी बात कही थी। हालांकि अब तक महिलाओं के खाते में लाभ का पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है परंतु कहा जा रहा है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही महिलाओं के खाते में पैसे का ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वहीं जल्द ही इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रियाएं दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से स्वीकारी जा रही है। वहीं जगह-जगह जागरूकता कैंप और शिविर लगाया जा रहे हैं ताकि महिलाएं इस योजनाओं में आवेदन कर लाभ उठा सके।

sarkariiyojana.org

FAQ’s: Delhi Mahila Samriddhi Yojana 2025

1. दिल्ली सरकार की महिला योजना क्या है?

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना शुरू हो चुकी है. इस योजना के जरिए दिल्ली की महिलाओं हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. दिल्ली की तकरीबन लाखों महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है|

2. दिल्ली योजना 2025 के लिए क्या अपडेट हैं?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना: दिल्ली सरकार कैबिनेट द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को मंजूरी देने के संबंध में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई घोषणा के बाद, सीएम आतिशी ने कहा कि 1,000 रुपये के पहले दो भुगतान दिल्ली में पात्र महिलाओं को वितरित किए जाएंगे

3. दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के लिए कौन पात्र है?

महिला समृद्धि योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो कुछ खास मानदंडों को पूरा करती हैं। लाभार्थी भारतीय नागरिक होनी चाहिए, दिल्ली में स्थायी रूप से निवास करती हो और उसकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

Leave a Comment