Chhaava Movie OTT Release on 11 April 2025: वर्ष 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार एंट्री करने वाली छावा मूवी कल 11 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब यह मूवी नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों का दिल जीतने के लिए उतरने वाली है।अर्थात मूवी रिलीज के पूरे 2 महीने बाद छावा मूवी अब OTT पर प्रसारित की जाएगी। इसके राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं और अब यह मूवी नेटफ्लिक्स के प्रीमियम कस्टमर के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
Chhaava Movie OTT Release on 11 April 2025 – Watch on Netflix
बता दे छावा मूवी मराठी साम्राज्य के दूसरे शासक अर्थात शिवाजी महाराज के पुत्र के जीवन पर बनी हुई है। इस फिल्म में शिवाजी महाराज के बाद संभाजी महाराज ने किस प्रकार मराठा साम्राज्य का शासन संभाला और किस प्रकार मुगलों के खिलाफ लोहा लिया इसके बारे में दिखाया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद कई प्रकार की कंट्रोवर्सी भी फिल्म को झेलनी पड़ी। यहां तक की फिल्म के डायरेक्टर पर मानहानि तक का दावा भी हुआ परंतु फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर परफॉर्मेंस दिखाया और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धुंआधार एंट्री करने वाली है।
बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने के बाद OTT पर क्या होगा इस फ़िल्म का हाल
बात करें इस फिल्म के प्रदर्शन की तो इस फिल्म ने पहले सप्ताह में ही वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली और यह वर्ष 2025 की पहली छमाही की एक बेस्ट हिट बन गई है। इसके साथ ही इस फिल्म ने विकी कौशल को भी करियर की ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। जी हां इस फिल्म में विकी कौशल की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। फिल्म की कहानी को विकी कौशल ने जीवंत रूप से प्रस्तुत किया है जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करने में सक्षम हो पाई है।
जैसा कि हमने बताया फिल्म छावा के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। अर्थात बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के 8 हफ्ते बाद यह मूवी 11 अप्रैल 2025 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तेलुगू जैसी अन्य भाषा में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही इस फ़िल्म को दर्शन सबटाइटल्स के साथ भी देख पाएंगे।
क्या है छावा की कहानी
छावा फिल्म में 17 सी सदी के मराठा साम्राज्य का वर्णन किया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार शिवाजी महाराज के पश्चात संभाजी महाराज ने अपने पिता की गद्दी संभाली और मराठा साम्राज्य को सबल नेतृत्व प्रदान किया। इस फिल्म में मराठा साम्राज्य और मुगलों के खिलाफ लड़ाई का भी जीवंत उदाहरण पेश किया गया है। फिल्म में मुगल साम्राज्य के राजा औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना ने एक्टिंग की है। उनकी एक्टिंग को भी इस फिल्म में काफी सराहा गया है।
वही इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येसुबाई का किरदार रश्मिका मंधाना ने निभाया है। बात करें फिल्म की कहानी की तो इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार संभाजी राजा को उनके ही लोगों ने छला और और मराठा साम्राज्य हड़पने की चाहत में देश के एक बहादुर और वीर राजनेता को खो दिया।
Watch Chhaava Movie on Netflix
कुल मिलाकर छावा मूवी दर्शकों और समीक्षकों के बीच में अपनी पहचान बना चुकी है और अब देखना यह होगा कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद यह मूवी किस प्रकार ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्शकों का दिल लुभाती है।