RBI का बड़ा फैसला, 10 और 500 के नए नोट होंगे जारी, जानिए पुराने नोटों पर क्या प्रभाव होगा ?

RBI 10 and 500 Note: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह स्पष्ट किया है कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया वर्तमान में चलन में आने वाले ₹500 और ₹10 के नोट में कुछ भारी बदलाव करने वाला है। हालांकि RBI ने स्पष्ट किया है किया नोट बंद नहीं किए जाएंगे बल्कि उनके डिजाइन में कुछ परिवर्तन किया जाएगा। अर्थात रिजर्व बैंक आफ इंडिया जल्द ही ₹10 और ₹500 के नोट की सीरीज में कुछ भारी बदलाव कर इन्हें फिर से बाजारों में उतारने वाली है।

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इन नोटों में महात्मा गांधी की तस्वीर जस की तस बनी रहेगी। परंतु नए डिजाइन को सम्मिलित किया जाएगा क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की पॉलिसी के अनुसार प्रचलन में मौजूद मुद्रा में समय-समय में समीक्षा करनी अनिवार्य है ताकि जाली नोट का कारोबार फल फूल न पाए और भारत की मुद्रा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि नए जारी किए जाने वाले नोटों पर नए गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे।

RBI 10 and 500 Note
RBI 10 and 500 Note

नये जारी किए गए नोट में कौन-कौन से बदलाव होंगे

नये जारी होने वाले नोट में नई सीरीज के डिजाइन सुनिश्चित किए जाएंगे। यह नोट मुख्य रूप से महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ में ही रिलीज़ किये जाएंगे, परंतु इस सीरीज में नवीनता बरकरार रखी जाएगी। मुख्य रूप से ₹10 और ₹500 के नोटों में ही यह बदलाव किया जाएगा इसके साथ ही नवीन जारी किए गए नोट पर मौजूदा गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे।

पुराने नोटों पर क्या प्रभाव होगा

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ₹10 और ₹500 के नए नोट जारी होने के बावजूद भी पुराने ₹10 और ₹500 के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। पुराने नोटों को बंद नहीं किया जा रहा है बल्कि पुराने नोट की प्रिंटिंग को रोका जा रहा है और उसकी जगह पर नए नोट प्रिंट किए जाएंगे। अर्थात आने वाले समय में बाजारों में ₹10 और ₹500 के पुराने नोट तथा नए नोट दोनों ही प्रचलन में बने रहेंगे।

इसके साथ ही नवीन नोटों के प्रिंटिंग के बावजूद ₹100 और ₹200 के नोटों पर कोई असर नहीं होगा। इनकी आपूर्ति जस की तस जारी रहेगी। हालांकि नए नोटों में केवल आरबीआई के नए गवर्नर के हस्ताक्षर सम्मिलित किए जाएंगे बाकी इन नोटों के डिजाइन में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं होगा।

RBI क्यों करती है नोट के डिजाइन की समीक्षा

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया समय-समय पर नोट के डिजाइन की समीक्षा करती है ताकि जाली नोटों का कारोबार आगे ना बढ़ सके। बाजारों में नए डिजाइन के नए नोट बनाने पर जाली नोटों के कारोबार पर असर पड़ता है। साथ ही भारत की मुद्रा की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है। इसके अलावा कई बार गवर्नर के हस्ताक्षर बदलने के दौरान नोट की नई डिजाइन पारित की जाती है ताकि बाजारों में फ्रेश नोट जारी किए जा सके।

sarkariiyojana.org

Leave a Comment