Skip to content

Mahila Samridhi Yojana 1st Installment: ₹2500 पाने के लिए महिलाएं कहाँ और कैसे आवेदन करें – पहली क़िस्त 8 मार्च

  • by
Mahila Samridhi Yojana 1st Installment

Mahila Samridhi Yojana 1st Installment: सत्ता पलट के बाद दिल्ली में अब बीजेपी की सरकार आ चुकी है। बीजेपी की सरकार बनते ही दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता को सौंप दिया गया है। ऐसे में हाल ही में मुख्यमंत्री का पद संभाली चुकी रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मीटिंग गठित की और इस कैबिनेट मीटिंग में रेखा गुप्ता ने कई सारे जरूरी फैसले दिल्ली वासियों के हित में लिए जिसमें से एक सबसे बड़ा फैसला था दिल्ली की महिलाओं के लिए Mahila Samridhi Yojana की राशि के वितरण का । बता दें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान कर दिया है कि दिल्ली की सभी पात्र महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ₹2500 खाते (Mahila Samridhi Yojana 1st Installment) में भेज दिए जाएंगे।

जैसा कि हम सब जानते हैं दिल्ली में सरकार बनने से पहले बीजेपी ने प्रचार प्रसार के दौरान दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि यदि भाजपा की सरकार दिल्ली में आती है तो दिल्ली में Mahila Samridhi Yojana को लागू किया जाएगा और अपने किए इस वादे को पूरा करते हुए बीजेपी सरकार ने दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना को लागू कर दिया है जिसकी पहली किस्त महिलाओं के खाते में 8 मार्च को भेजी जायेगी।अर्थात अब दिल्ली राज्य के वंचित वर्ग और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओं को हर माह खाते में 2500 मिलेंगे।

Mahila Samridhi Yojana ₹2500

बता दें दिल्ली राज्य में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में Delhi CM Mahila Samridhi Yojana के बारे में विवरण जारी किया था जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार आती है तो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को अन्य भाजपाई राज्यों की तरह ही प्रत्येक माह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इस Mahila Samridhi Yojana के अंतर्गत पात्रता मापदंड जाँचने और आर्थिक स्थिति परखने के पश्चात महिलाओं के खाते में लाभ राशि भेजी जाएगी। ऐसे में अब भाजपा सरकार के दिल्ली में आते ही इस योजना को हरी झंडी दे दी गई है और जल्द ही महिलाओं के खाते में ₹2500 ट्रांसफर किए जाने वाले हैं।

Delhi Ayushman Bharat Yojana 2025 | दिल्ली के 10 लाख परिवारों का को मिलेगा अब मुफ्त इलाज !

BIHAR CM Small Entrepreneur Scheme 2025 | 5 मार्च तक आवेदन की अंतिम तिथि

Delhi Mahila Samridhi Yojana Eligibility 2025

  • Delhi CM Mahila Samridhi Yojana के अंतर्गत गरीब परिवार की महिलाओं को ही इस योजना का लाभार्थी बनाया जाएगा।
  •  योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाएं अत्यंत पिछड़े वर्ग से आती है उन सभी को इस योजना में सम्मिलित किया जाएगा ।
  • योजना के अंतर्गत महिलाओं को अपने संपूर्ण दस्तावेज भी जमा करने होंगे जिसका सत्यापन होने के पश्चात ही सरकार द्वारा लाभार्थी सूची तैयार की जाएगी ।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला के पास में दिल्ली राज्य का स्थाई निवास पर प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • वहीं आवेदक महिला के पास में आयु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  •  साथ ही महिला को अपने आय प्रमाण पत्र भी जमा करने होंगे ।
  • यदि महिला के परिवार से कोई किसी रोजगार में संलग्न है तो महिला को पारिवारिक जॉब कार्ड भी संलग्न करना होगा ।
  • इस योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाएं जिनके परिवार से कोई सरकारी पदों पर कार्यरत है अथवा जिनके परिवार में किसी को पेंशन मिलता है उन्हें योजना में सम्मिलित नही किया जाएगा।

Delhi Mahila Samridhi Yojana 1st Installment 2025

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत दिल्ली राज्य की सभी आवेदक महिलाओं को 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन योजना की पहली किस्त की राशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।  इस योजना की पहली किस्त के ट्रांसफर में अभी 15 दिन शेष है ऐसे में 15 दिनों के भीतर दिल्ली राज्य सरकार सत्यापन प्रक्रिया और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करेंगे ताकि जरूरतमंद महिलाओं के खाते में डीबीटी द्वारा लाभ राशि को ट्रांसफर किया जा सके।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना लेने के लिए महिलाओं को क्या करना होगा?

 वे सभी महिलाएं जो मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने की उचित और योग्य पात्र हैं उन सभी को अपने खातों में DBT की सुविधा एक्टिव करनी होगी। महिलाओं को अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।। ऐसी महिलाएं जिनके नाम पर खुद का अकाउंट नहीं है और आधार कार्ड तथा बैंक अकाउंट से खाता लिंक नहीं है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा. हालांकि अगली किस्त तक यदि महिला यह सारी प्रक्रिया पूरी कर लेती है तो महिलाओं को अगली किस्त से इस योजना का लाभार्थी घोषित किया जा सकता है।

MP Free Laptop Yojana 2025 | मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹25000 की राशि | DBT द्वारा ट्रांसफर

How to Apply for Mahila Samridhi Yojana Delhi?

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए दिल्ली राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं EDISTRICT Portal पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकती है। EDISTRICT Portal पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली राज्य के अधिकारियों द्वारा सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और महिलाओं के द्वारा DBT लिंक  अकाउंट में ₹2500 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

बता दे जल्द ही इस योजना के लिए आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च कर दिया जाएगा ताकि दिल्ली राज्य की महिलाएं बिना किसी असुविधा के डेडीकेटेड पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाए।

निष्कर्ष

कुल मिलकर दिल्ली में सत्ता के पलटते ही विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है जिसके अंतर्गत भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना को दिल्ली में लागू कर दिया गया है।  इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर योजना की Mahila Samridhi Yojana 1st Installment ₹2500 महिलाओं के खाते में ट्रांसफर भी कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आवेदक महिलाओं से निवेदन है कि वह नजदीकी जिला कार्यालय अथवा EDISTRICT Portal पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त करें।

Sarkariiyojana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!